UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live : यूपी में BJP की 49 सीटों पर बढ़त बढ़त, अयोध्या में सपा आगे
up Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: यूपी लोकसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। सबसे पहले 8:00 से पोस्टल बैलट की गणना शुरू हुई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, चंदोली महेंद्र, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, अमेठी से स्मृति ईरानी आगे हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी और कन्नोज से अखिलेश यादव आगे है। डिंपल यादव भी आगे निकल गई हैं। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 और 2019 में 62 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी। वहीं नतीजे कई सियासी सूरमाओं के भाग्य का फैसला करेंगे।
नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अखिलेश के भाग्य का फैसला
मतगणना से साफ होगा कि केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी पारी की शुरुआत करेंगे या नहीं। वहीं अपनी विरासत की सीट रायबरेली से मां सोनिया गांधी के स्थान पर मैदान में उतरे राहुल गांधी के भविष्य का भी फैसला होगा। कन्नौज से किस्मत आजमा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव और मैनपुरी से चुनाव लड़ रहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव की भी सियासी पारी तय होगी।
इन सीटों पर रहेगी नजर
वाराणसी, रायबरेली, अमेठी, मैनपुरी, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, मुरादाबाद, नगीना, आजमगढ़, गाजीपुर, घोसी, बलिया, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, राबर्ट्सगंज, बांसगांव, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, कैसरगंज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मेरठ, अलीगढ़, एटा, आंवला, बदायूं, धौरहरा, खीरी, इटावा, फर्रुखाबाद। इनमें से कुछ सीटों वाराणसी, रायबरेली, मैनपुरी, अमेठी आदि पर वीआईपी होने के कारण और अन्य सीटों के नतीजे पर रोचक चुनावी मुकाबले के चलते सबकी निगाहें टिकी हैं।
यूपी लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 की पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें-
UP Chunav Result 2024 Live: नरेंद्र मोदी पीछे
UP Chunav Result 2024 Live: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीछे हो गए है। अजय राय आगे चल रहे हैं।
UP Chunav Result 2024 Live: बीजेपी के शशांक मणि 1470 वोटों से आगे
UP Chunav Result 2024 Live: देवरिया लोकसभा में दूसरे राउंड में भाजपा के शशांक मणि 1470 वोटों से आगे उन्हें 8041 और इंडिया गठबंधन के अखिलेश प्रताप सिंह को 6571 वोट।
UP Chunav Result 2024 Live:फिरोजाबाद में तीसरे राउंड में अक्षय 4996 मतों से आगे
अक्षय यादव सपा–19641
विश्वदीप सिंह भाजपा-14645
चौधरी बशीर बसपा-3933
UP Chunav Result 2024 Live: करणभूषण सिंह आगे
UP Chunav Result 2024 Live: कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण सिंह आगे। हरदोई में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश 10 हजार वोट से आगे हैं। मिश्रिख में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत 2700 वोट से आगे है।
UP Chunav Result 2024 Live: फिरोजाबाद दूसरा राउंड
दूसरे राउंड में अक्षय 6338 मतों से आगे
अक्षय यादव सपा–13993
विश्वदीप सिंह भाजपा-7355
चौधरी बशीर बसपा-2026
UP Chunav Result 2024 Live: मैनपुरी में सपा प्रत्याशी 8034 वोटों से आगे
मैनपुरी लोकसभा सीट पर 11081 वोट डिंपल को मिले, दूसरे नंबर पर भाजपा के जयवीर
UP Chunav Result 2024 Live: पोस्टल बैलेट की गिनती में अक्षय यादव आगे
फिरोजाबाद में पोस्टल बैलेट की गिनती में अक्षय यादव आगे
1-अक्षय यादव पूर्व सांसद-सपा–4407
2-विश्वदीप सिंह, भाजपा-3062
3-चौधरी बशीर, बसपा-552
UP Chunav Result 2024 Live: सपा प्रत्याशी रमेश गौतम आगे
UP Chunav Result 2024 Live:फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव आगे चल रहे हैं। वहीं बहराइच में सपा प्रत्याशी रमेश गौतम आगे निकले।
UP Chunav Result 2024 Live: राजनाथ सिंह काफी आगे
UP Chunav Result 2024 Live: लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ सिंह काफी आगे चल रहे हैं। पश्चिम विधानसभा के पर पोलिंग स्टेशन पर राजनाथ सिंह 475 वोट वा सपा के रविदास को केवल 175 वोट मिला है।
UP Chunav Result 2024 Live: मोहनलालगंज में आरके चौधरी आगे
UP Chunav Result 2024 Live: मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर आरके चौधरी आगे चल रहे हैं। मलिहाबाद विधान सभा की सभी टेबल पर आरके चौधरी कौशल किशोर से लगभग 3 गुना वोटों से आगे हैं।
UP Chunav Result 2024 Live: कमलेश पासवान बैलट की गिनती में आगे
UP Chunav Result 2024 Live: बांसगांव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान बैलट की गिनती में आगे
UP Chunav Result 2024 Live: इन लोकसभा सीटों पर ये प्रत्याशी आगे
UP Chunav Result 2024 Live: मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल निकटम प्रतिद्वंद्वी सुनीता वर्मा से आगे है। बागपत में रालोद-भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सांगवान आगे। दूसरे पर सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा हैं। बुलंदशहर में भाजपा के डा. भोला सिंह आगे निकले। सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद निकटम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राघव लखनपाल से आगे हैं।
UP Chunav Result 2024 Live: स्मृति ईरानी 3000 वोटों से आगे
UP Chunav Result 2024 Live: अमेठी में जगदीशपुर विधानसभा की मतगणना शुरू हो गई है। स्मृति ईरानी 3000 वोटों से आगे चल रही है।
UP Chunav Result 2024 Live: काउंटिंग से पहले बीजेपी प्रत्याशी ने कर दिया जीत का ऐलान
UP Chunav Result 2024 Live: शाहजहांपुर में मंगलवार को भाजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार सागर ने मतगणना शुरू होने से पहले ही अपनी जीत का ऐलान कर दिया। उन्होंने पहले ही शाहजहांपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हमेशा दोबारा से उन्हें चुने जाने के लिए आभारी रहेंगे। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
UP Chunav Result 2024 Live: बागपत में रालोद आगे
बागपत लोकसभा के सिवालखास विधानसभा के पोस्टल बैलेट में रालोद के डा.राजकुमार सांगवान आगे हैं। दूसरे स्थान पर सपा के अमरपाल शर्मा हैं।
UP Chunav Result 2024 Live: हमीरपुर में सपा आगे
UP Chunav Result 2024 Live:हमीरपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। सपा आगे है। अभी पूरे पोस्टल वोट गिने नहीं गए पर शुरुआती रुझान में सपा के अजेन्द्र राजपूत आगे।
UP Chunav Result 2024 Live:इन सीटों पर ये प्रत्याशी आगे
पोस्टल बैलेट की गिनती में राजनाथ सिंह आगे
बदायूं से सपा के आदित्य यादव आगे
अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी आगे
सपा के धर्मेंद्र यादव आगे
पोस्टल बैलेट की गिनती में धर्मेंद्र यादव आगे
लालगंज सीट से सपा के दारोगा प्रसाद आगे
UP Chunav Result 2024 Live:भाजपा प्रत्याशी रवि किशन आगे
UP Chunav Result 2024 Live:गोरखपुर में बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन आगे चले हैं। वहीं उन्नाव से साक्षी महाराज आगे चल रहे हैं।
UP Chunav Result 2024 Live:चंदौली में महेंद्र नाथ पांडेय आगे
UP Chunav Result 2024 Live: पोस्टल बैलट की गिनती में चंदौली से भाजपा उम्मीदवार महेंद्र नाथ पांडेय आगे चल रहे हैं।
UP Chunav Result 2024 Live:ओम प्रकाश राजभर के बेटे पिछड़े
मऊ में पोस्टर बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी राजीव राय आगे हैं। ओम प्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर दूसरे नम्बर पर हैं।