Published On: Mon, May 20th, 2024

UP समेत 4 राज्यों में आज सीवियर हीटवेव की संभावना: दिल्ली में तापमान 47.8º; केरल-तमिलनाडु में 2 दिन तक बारिश का रेड अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Heatwave Alert Update; Delhi UP MP Rajasthan | Kerala Rainfall

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आज सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी आज लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात में तापमान 43 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ में सबसे ज्यादा 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इन राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान के गिरावट की आशंका कम है।

उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आज से तीन दिन तक केरल और तमिलनाडु में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, कर्नाटक और पुडुचेरी में आज से दो दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में रविवार को भी भारी बारिश देखने को मिली थी।

अगले 2 दिन का मौसम का अनुमान

21 मई: 13 राज्यों में हीटवेव, 5 राज्यों में बारिश

  • तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश होगी।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट
  • गोवा में उमसभरी गर्मी होगी, राजस्थान में गर्म रात की संभावना

22 मई: मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान

  • बिहार, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान है।
  • राजस्थान के पूर्वी इलाकों में रात में तापमान बढ़ेगा। यहां हीटवेव का भी अनुमान है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा- हीटवेव कमजोर लोगों के लिए खतरनाक
मौसम विभाग ने बच्चे, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। साथ ही कहा है कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले या काम करने वाले लोगों के बीमार पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि हीटवेव के दौरान लगातार धूप में काम करना कमजोर लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। अप्रैल में तेज गर्मी के कारण केरल में हीटस्क्रोट से मौत हुई थी।

निकोबार पहुंचा मानसून, 31 मई तक केरल आएगा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक यह केरल पहुंच जाएगा। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था।

इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>