UP: यूपी कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहे दोनों डिप्टी सीएम, केशव ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट कर दी जानकारी


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद दोनों डिप्टी सीएम।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें करीब 30 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है। विधानसभा और विधान परिषद में मंगलवार को ही अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कुंभ मेला, बसों की खरीद, औद्योगिक परियोजनाओं और 50 साल से ज्यादा पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों के निर्माण आदि मदों में धनराशि की व्यवस्था होगी।
Trending Videos
बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुद भी सोशल साइट पर तस्वीर पोस्ट कर दी।
लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी व मा0 कैबिनेट मंत्री गणों के साथ जनता के विकास से जुड़ें विषयों पर आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में सम्मिलित हुआ।@narendramodi… pic.twitter.com/M5Lc9yODdk
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 30, 2024
सोमवार से शुरू हुआ विधानमंडल का मानसून सत्र
विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन ही विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। बिजली कटौती, प्रदेश में बाढ़ से तबाही, सूखा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा ने जमकर हंगामा किया। सपा सदस्यों ने वेल में नारेबाजी भी की। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सूखा, बाढ़, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग रखी, तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नहीं माना। इस पर सपा सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं प्रश्न काल के बाद बिजली संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर भी सपा ने सदन से बहिर्गमन किया।