Published On: Wed, Aug 7th, 2024

UP में 6 दिन बौछार के आसार, 14 राज्यों में इस सप्ताह होगी बहुत भारी बारिश, मौसम न्यूज़


7 August Weather: मॉनसून की बारिश से सप्ताह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु समेत अधिकांश राज्य भीगेंगे। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को ऐसी संभावनाएं जताई हैं। इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, अति भारी बारिश का सामना कर चुके महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों कुछ राहत के भी आसार हैं।

आज कहां होगी बारिश

IMD के अनुसार, 7 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12 सेमी से ज्यादा यानी बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, जम्मू डिवीजन, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आंधी और गरज के आसार हैं।

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थआन, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कोंकण, गोवा, गुजरात रीजन, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, ओडिशा, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में इस सप्तार (7 से 13 अगस्त) के बीच बारिश के आसार हैं।

जबकि, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश के आसार हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>