UP-बिहार में कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट: कश्मीर में तापमान माइनस 3.4 डिग्री; MP में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा
- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Tamil Nadu Cyclone Fengal | Jammu Kashmir Rajasthan UP MP Delhi Cold Wave Alert
नई दिल्ली/ भोपाल/ जयपुर/ श्रीनगर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के पांच जिले किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा में 3 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
उधर, कश्मीर में ठंड लगातार बढ़ते जा रही है। पहलगाम में रात का तापमान माइनस 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं से मध्य प्रदेश में भी तापमान गिर रहा है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां पारा 8.2 डिग्री पहुंच चुका है।
मौसम की 3 तस्वीरें…
कुपवाड़ा में बर्फबारी के बाद भी BSF के जवान LOC के पास तैनात थे।
कश्मीर में बर्फबारी के कारण जम्मू में भी ठंड बढ़ गई है।
रोहतांग के ऊंचे पहाड़ पर हर साल 15 नवंबर तक कई फीट बर्फ गिर जाती थी। इस साल 30 नवंबर तक भी बर्फ नहीं गिरी है। हालांकि, 1-2 दिन में यहां बर्फबारी हो सकती है।
तमिलनाडु में साइक्लोन फेंजल का असर, बारिश का रेड अलर्ट
तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु के नागपट्टिनम बीच को खाली कराया गया। शहर में आज बारिश का रेड अलर्ट है।
बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन फेंजल के असर के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। कई जिलों के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। NDRF और SDRF की कई टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द रात
- दिल्ली में 2 दिन पहले यानी 28 नवंबर को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। IMD के अनुसार गुरुवार को तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 21 नवंबर की रात 10.2 डिग्री सेल्सियस और 27 नवंबर को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
- दिन में दिल्ली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से एक डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान है। सबसे ठंडे दिन का तापमान 19 नवंबर को 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: बर्फीली हवा से ठिठुरा MP, शिमला-मसूरी से भी ठंडा, भोपाल में 36 साल में सबसे ज्यादा सर्दी
भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। कई शहरों में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंड है। यहां पारा 8.2 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, मंडला और शहडोल में पारा 7 डिग्री के नीचे है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा
शिमला में पर्यटकों की भीड़ बढ़ते ही जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके चलते पांच जिलों किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान
अमृतसर में शनिवार सुबह धूप खिली हुई थी।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…