Published On: Tue, Nov 26th, 2024

Udaipur News: Lakshyaraj Singh Accused Vishvaraj Of Showing Power In The Temple – Amar Ujala Hindi News Live – मेवाड़ राजतिलक विवाद:लक्ष्यराज बोले


Udaipur News: Lakshyaraj Singh accused Vishvaraj of showing power in the temple

पत्रकारों से वार्ता करते लक्ष्यराज सिंह मेवाड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उदयपुर के पूर्व राजघराने में पिछले दो दिन से चल रहे विवाद के बीच मंगलवार की रात करीब 9 बजे मेवाड़ राज परिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी दो दिनों में हुआ वह निराशाजनक है। उन्होंने विश्वराज सिंह मेवाड़ (नाथद्वारा विधायक) पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पदों पर बैठे हुए लोग इसका फायदा उठा रहे हैं और शक्ति प्रदर्शन के जरिए गलत रास्ता अपना रहे हैं।

पद का गतल फायदा उठा रहे हैं लोग

घटनाक्रम के एक दिन बाद महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र और विश्वराज सिंह मेवाड़ के चचेरे भाई लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में जो कुछ भी हुआ है वह काफी निराशाजनक है। जो स्थिति बनी उसे शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बनाया गया। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विश्वराज सिंह का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग पदों पर बैठकर उसका गलत फायदा उठा रहे हैं। लोगों को गुमराह कर शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। अपनी किसी भी बात को मनवाने के लिए कानूनी रास्ता भी अपनाया जा सकता था। 

ये है पूरा मामला

बता दें कि मेवाड़ राजघराने के महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सोमवार को उनके पुत्र विश्वराज सिंह का चित्तौड़गढ़ में राजतिलक किया गया था। इसके बाद वह उदयपुर सिटी पैलेस में कुल देवता के दर्शन के लिए गए थे, लेकिन उन्हें सिटी पैलेस में प्रवेश नहीं दिया गया। सिटी पैलेस में निवास कर रहे उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ परिवार की ओर से नोटिस और प्रशासन से मांग के बाद सिटी पैलेस के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी बीच विश्वराज सिंह मेवाड़ के उदयपुर पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन गई। सोमवार देर रात को पुलिस का घेरा तोड़कर लोगों ने सिटी पैलेस में घुसने का प्रयास किया। जवाब में सिटी पैलेस से पथराव की घटना भी हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने रिसीवर नियुक्त करके विवादित स्थल को कुर्क कर लिया। 

संबंधित वीडियो…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>