Udaipur Municipal Corporation’s action, wall of a cafe broken at Surajpol | उदयपुर में सेटबैक में बनाई कैफे की दीवार तोड़ी: नगर निगम की अवैध निर्माण पर कार्रवाई, लोहे की एंगल को गैस कटर से काटा – Udaipur News

उदयपुर में सूरजपोल चौराहे के पास नियम विपरीत हुए निर्माण को ध्वस्त किया।
उदयपुर शहर में अवैध निर्माण को लेकर आज नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त किया। इस दौरान जमीन के मालिक और किराएदार ने विरोध जताया लेकिन नगर निगम ने एक नहीं सुनी और कहा कि कार्रवाई पूरी विधिक प्रक्रिया अपना कर की जा रही है। इस दौरान पुलिस बल
.
नगर निगम ने सूरजपोल टाटा मोटर्स के पास आज सुबह कार्रवाई शुरू की जो दोपहर तक चली। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर टीम ने वहां पर रूटेज कैफे पर कार्रवाई शुरू की। इससे पहले इस जगह के मालिक मुकुंद के नाम निगम ने नोटिस जारी किए थे।
नगर निगम ने विधिक प्रक्रिया अपनाकर आज मौके पर टीम भेजी। टीम ने इस कैंपस में सेटबैक एरिया में हुए निर्माण पर पंजा चलाते हुए उसे ध्वस्त करना शुरू किया। इसमें एक दीवार को तोड़ा गया।अंदर जो लोहे के एंगेल थे उनको गैस कटर मंगवा कर काटा गया।

उदयपुर में सूरजपोल चौराहे के पास नियम विपरीत निर्माण को ध्वस्त करते हुए।
निगम ने नियम विपरीत जो निर्माण था उसको ध्वस्त किया। इस दौरान जमीन के मालिक और कैफे चलाने वाले किराएदार ने विरोध किया। उनका तर्क था कि जो भी निर्माण कर रखा है वह स्वीकृति से। नगर निगम की टीम ने एक नहीं सुनी और कार्रवाई जारी रखी। निगम का तर्क है कि उन्होंने पहले पूरी विधिक प्रक्रिया अपनाकर नोटिस दे रखा था।
टीम में राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर, नगर निगम के सीआई मांगीलाल डांगी, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल जैल सहित पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी साथ थे।