Published On: Sat, Dec 7th, 2024

Udaipur athlete Hamida Bano, who won silver medal in Asian Games, passes away | उदयपुर की पूर्व महिला एथलीट हमीदा बानो का निधन: 1982 में एशियन गेम्स में जीता था रजत पदक, एक दिन पहले आया था हार्ट अटैक – Udaipur News


एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली उदयपुर की महिला एथलीट हमीदा बानो का शनिवार रात को उदयपुर में निधन हो गया। हमीदा को एक दिन पहले हार्ट अटैक आया था और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया।

.

उदयपुर के सुखाड़िया विवि मार्ग निवासी 64 साल की हमीदा को शुक्रवार की शाम को अटैक आया तो परिवारजन तुरंत शहर के भट्ट जी की बाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार शुरू किया गया। आज रात करीब पौने आठ बजे उनका निधन हो गया। पूर्व पार्षद फिरोज अहमद शेख ने बताया कि उनका सुपुर्दे खाक रविवार सुबह दस बजे चेतक सर्कल स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

उनके परिवार से जुड़े पूर्व पार्षद राशिद खान ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनके पति भारतीय खान ब्यूरो से रिटायर्ड है। हमीदा बानो ने वर्ष 1982 में दिल्ली में हुए एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। बताते है कि एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली उदयपुर की पहली महिला एथलीट थीं।

हमीदा को महाराणा सज्ज्न सिंह, माणक सुवरण पदक, महाराणा प्रताप पुरस्कार, रजत जयंती पुरस्कार, नाहर पुरस्कार, अमन अवार्ड, खेल गंगा पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

यह तस्वीर 2022 की है जब खेल दिवस समारोह के दौरान उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय में हमीदा को सम्मानित करते हुए प्रो. शूरवीर सिंह भानावत

यह तस्वीर 2022 की है जब खेल दिवस समारोह के दौरान उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय में हमीदा को सम्मानित करते हुए प्रो. शूरवीर सिंह भानावत

हमीदा ने अब तक ये जीते पदक

  • 1979 मद्रास में इंटरनेशनल गेम्स चार सौ मीटर में स्वर्ण पदक
  • 1980 जर्मनी में इंटरनेशनल एशियन गेम्स में बतौर धावक कांस्य पदक
  • 1981 पूना में इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट में चार सौ मीटर दौड़, बाधा दौड़ और चार गुणा चार सौ में स्वर्ण पदक
  • 1981 चतुर्थ एशियन ट्रेक एण्ड फील्ड मीट जापान में रजत और कांस्य पदक
  • 1982 जापान में इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट चार सौ मीटर दौड़ में रजत व चार सौ मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक
  • 1982 पूना में इंटरनेशनल एशियन गेम्स चार सौ मीटर दौड़, हर्डल्स में स्वर्ण पदक
  • 1982 नई दिल्ली में नौवें एशियन गेम्स में चार सौ मीटर बाधा दौड़ व चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में रजत व कांस्य पदक
  • 1982 मुंबई इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीट चार सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

(परिवार के सदस्यों के अनुसार)

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>