Tonk News Mp Harishchandra Meena Statment On Samrawata – Rajasthan News – समरावता कांड:पहली बार बोले सांसद हरीशचंद्र, कहा

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद हरीश मीणा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार भाजपा की, पुलिस भाजपा सरकार की, फिर जिम्मेदारी कांग्रेस की कैसे हैं, यह समझ से परे है। अभी संसद का सत्र चल रहा है, इसलिए मैं वहां पर था। टिकट को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप में कहा कि चुनाव में कोई भी किसी पर आरोप लगा सकता है। यह प्रजातंत्र की खूबसूरती है कि कभी-कभी चोरों और डकैतों से ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेना पड़ता है। ऐसा यहीं चल रहा है। वहीं उनियारा उपचुनाव में कांग्रेस के तीसरे स्थान पर उन्होंने कहा कि उस पर मंथन किया जाएगा।
प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरीश मीणा, विधायक रामसहाय वर्मा, प्रधान राम अवतार लांगडी, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता कार्यक्रम के अतिथि रहे। इस दौरान विद्यालय के बालकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्राथमिकता रहेगी।
टोंक सवाई माधोपुर क्षेत्र में विकास को लेकर कोई भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। विधायक राम सहाय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, खेल और आमजन की सुविधा के लिए हर कार्य किए जाएंगे। जल्दी ही शहर के प्रताप स्टेडियम में कार्य किया जाएगा और उप जिला अस्पताल का शिलान्यास का कार्यक्रम भी जल्द ही किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमल बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकर चौधरी,पारस पहाड़ी, महावीर प्रसाद जैन, राजाराम गुर्जर, राजेश भट्ट, ब्रह्म प्रकाश गुर्जर, पवन बोहरा, श्री राम चौधरी, मांगीलाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।