Published On: Thu, May 22nd, 2025

Tiranga Yatra taken out in Karauli on the success of Operation Sindoor | ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर करौली में निकाली तिरंगा यात्रा: 251 फीट लंबी तिरंगी चुनरी के साथ हजारों लोगों ने लिया हिस्सा – Karauli News



ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर करौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

करौली में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से शुरू हुई। यह हिंडौन गेट, फूटा कोट चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए सिटी पार्क करौली में समाप्त हुई।

.

यात्रा में भाजपा के भरतपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा और सह प्रभारी सोमकांत शर्मा शामिल हुए। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और सपोटरा विधायक हंसराज बालोती भी मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन और करौली नगर परिषद सभापति डॉ राजरानी शर्मा ने भी हिस्सा लिया।

251 फीट लंबी तिरंगी चुनरी के साथ निकली यात्रा में भारत माता के जयकारे लगे। पूर्व सैनिक, अधिवक्ता, चिकित्सक और व्यापार संघ के लोग शामिल हुए। साथ ही साधु-संत, स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर भी मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान कई संगठनों ने स्वागत और जलपान की व्यवस्था की। इनमें फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मुस्लिम संघ, परचुनिया संघ और सर्राफा बाजार शामिल थे। भाजपा प्रवक्ता मुकेश सालोत्री ने बताया कि यह यात्रा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और सैनिकों के सम्मान को समर्पित थी।

कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह बैरवा और सुरेश शुक्ला ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>