Published On: Wed, Nov 20th, 2024

The custom of Vishwaraj Singh Mewar’s accession to the throne will take place on 25th at Fatah Prakash Mahal in Chittorgarh | विश्वराजसिंह मेवाड़ का राजगद्दी पर बिराजने का दस्तूर 25 को: चित्तौड़गढ़ के फतह प्रकाश महल में आयोजन, बाद में एकलिंगजी आएंगे, पुजारी रंग देंगे फिर रंगीन पाग बांध सकेंगे – Udaipur News


उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद अब उनके बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ को वंश परंपरा के अनुसार राजगद्दी पर बिराजने का दस्तूर कार्यक्रम 25 नवंबर को होगा। यह कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ में होगा।

.

चित्तौडगढ़ (दुर्ग) के फतह प्रकाश महल में 25 की सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देलवाड़ा के पूर्व राज परिवार सदस्य प्रज्ञात सिंह देलवाड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर के पूर्व राजघरानों के सदस्य, रिश्तेदार, गणमान्य नागरिकों के अलावा आमजन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

मेवाड़ जन उदयपुर संस्था के संयोजक कंवर प्रताप सिंह झाला ‘तलावदा’ बताते है कि बारहवे दिन की क्रिया जो 21 नवंबर को पूरी हो जाएगी। इसके बाद राजगद्दी पर बिराजने का दस्तूर कार्यक्रम का मुहूर्त 25 नवंबर को निकला है। ज्यादातर लोगों की भावना थी कि यह आयोजन चित्तौड़गढ़ के फतह प्रकाश महल में किया जाए, वहां से सात जिले कवर हो जाएंगे और सभी पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम के बाद मेवाड़ वहां से उदयपुर आकर कुल के देवताओं के दर्शन कर एकलिंगजी के दर्शन करेंगे।

‘तलावदा’ ने बताया कि एकलिंगजी में उनका शोक भंग कराया जाएगा। एकलिंगजी के पुजारी उनको रंग देंगे उसके बाद वे सफेद पाग के बाद में कलर की पाग बांध सकते है। वहां से समोरबाग पैलेस आएंगे जहां पर परिवार और अन्य रंग देंगे उसके बाद वे अगले दिन से रंग वाली पाग बांध सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर को हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को आयड़ स्थितत महासतियां में किया गया था।

यह फोटो 2009 की है, जिसमें उदयपुर के मोती मगरी पर महेंद्र सिंह मेवाड़ के साथ बेटे विश्वराज सिंह और पोते देवजादित्य सिंह।

यह फोटो 2009 की है, जिसमें उदयपुर के मोती मगरी पर महेंद्र सिंह मेवाड़ के साथ बेटे विश्वराज सिंह और पोते देवजादित्य सिंह।

जानिए विश्वराज सिंह मेवाड़ के बारे में

सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से अर्थशास्त्र में बीए पास विश्वराज सिंह मेवाड़ अभी नाथद्वारा से विधायक है और इनकी पत्नी महिमा कुमारी मेवाड़ राजसमंद से सांसद है। विश्वराज सिंह मेवाड़ आज भी मेवाड़ी बोलते हैं। विश्वराज सिंह अक्सर राजशाही ड्रेस में, हाथों मे तलवार थामे और मेवाड़ी पगड़ी के साथ लोगों के बीच नजर आते हैं।

यह खबरें भी पढ़े…

उदयपुर के पूर्व-राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार:विदाई देने उमड़ी लोगों की भीड़; व्यापारियों ने सम्मान में बाजार रखा बंद

महेंद्र सिंह मेवाड़ ने ‘पद्मावत’ मूवी का किया था विरोध:गुलाबचंद कटारिया के साथ निकाली थी पैदल यात्रा; सादगी के कायल थे लोग

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>