Published On: Thu, Aug 15th, 2024

Swatantrata Diwas: सासाराम के अद्वैत साह ने हारमोनियम की धुन पर गाया शानदार देशभक्ति गीत, सोशल मीडिया पर वायरल


Swatantrata Diwas Advait Sah of Sasaram sang wonderful patriotic song on harmonium tune viral on social media

अद्वैत साह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आज स्वतंत्रता दिवस है और स्वतंत्रता दिवस पर आपने तरह-तरह की प्रस्तुतियां एवं कार्यक्रम देखे होंगे। लेकिन रोहतास जिले के सासाराम का साढ़े सात साल का अद्वैत साह हारमोनियम वाद्य यंत्र बजाकर देश भक्ति गीत गाता है तो सभी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

Trending Videos

बता दें कि पूरी तरह से क्लॉसिकल अंदाज में हारमोनियम की धुन पर जब इस बालक ने ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी… देश भक्ति गीत गाया तो जो भी लोग सुने देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गए। खुद हारमोनियम बजाकर स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति गीत गाते हुए अद्वैत साह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

सासाराम के कंपनी सराय के रहने वाले अद्वैत लिटिल एंजेल प्ले स्कूल बैंक कॉलोनी में दूसरे कक्षा के छात्र हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई गीत और भजन पहले से ही वायरल हैं। साथ ही वैदिक मंत्रों उच्चारण खासकर शिव तांडव जैसे कठिन स्रोतों का उच्चारण कर वे काफी लोकप्रिय हैं।

वैदिक मंत्रों का करते हैं वह बखूबी उच्चारण

अद्वैत बचपन से ही वैदिक मंत्र का उच्चारण कर लोकप्रिय हो चुके हैं। चार  साल के उम्र से ही वह शिव तांडव जैसे मंत्र का उच्चारण कर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब हारमोनियम बजाकर देश भक्ति गीत गाते हुए इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग साइट पर इनका वीडियो देखा जा सकता है।

क्या कहते हैं अद्वैत?

अद्वैत कहते हैं की पूजा-पाठ को लेकर वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हैं। धीरे-धीरे उन्हें कई कठिन मंत्र कंठस्थ हो गए हैं। इसे लोगों को सुनाते हैं तथा पूजा पाठ के दौरान मंत्रों का उच्चारण भी करते हैं। हारमोनियम बजाना उन्हें अच्छा लगता है, जिस कारण वह हारमोनियम बजा कर गीत, भजन आदि गाते हैं। अद्वैत साह भी कहते हैं कि यह सब उनकी रूचियां हैं। बता दें कि गीत-संगीत के अलावा वे पठन-पाठन में भी ठीक-ठाक हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>