Published On: Wed, Jun 11th, 2025

Supervisor of the canal construction company was robbed Baran Rajasthan | नहर निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर से लूटपाट: बारां पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 2000 रुपए और दस्तावेज लूटे थे – Baran News



बारां में नहर निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर से लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार।

बारां की अटरू थाना पुलिस ने मंडा प्रोजेक्ट कंपनी के सुपरवाइजर से लूटपाट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देंगनी निवासी मोनू (32) के रूप में हुई है।

.

घटना 6 जून की शाम 7.30 बजे की है। पीड़ित रामगोपाल पिपलोद कैंप से रजवा कैंप जा रहे थे। रास्ते में एक कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। कार में 4-5 लोग सवार थे। इसी दौरान 3-4 बाइक पर सवार 5-6 लोग भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर रामगोपाल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके बैग से 500-500 रुपए के चार बंडल, थ्रेशर की डायरी और अन्य दस्तावेज लूट लिए।

एसपी राजकुमार चौधरी के निर्देश पर एएसपी राजेश चौधरी, अटरू डीएसपी पुष्पेंद्र आढ़ा और थानाधिकारी कल्याण सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कल्याण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल नरपत सिंह, महावीर सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार और पर्वत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>