Published On: Tue, Jun 3rd, 2025

Suheldev Bharatiya Janata Party expanded in the state | सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में किया विस्तार: प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- एसआई भर्ती रद्द नहीं होनी चाहिए – Jaipur News



उत्तप्रदेश में बीजेपी के साथ सत्ता में भागीदार सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपना विस्तार किया हैं। जयपुर आए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की जानकारी दी।

.

इस मौके पर उन्होने प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी निशाना भी साधा। उन्होने कहा कि प्रदेश का बंटाधार करने का सबसे ज्यादा श्रेय यहां कांग्रेस को जाता हैं। जब बात घोटालों और भ्रष्टाचार की आती है तो कांग्रेस शीर्ष पर रहती हैं।

वहीं बीजेपी को लेकर उन्होने कहा कि प्रदेश में 6 हजार राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाना भजनलाल सरकार की अनुभवहीनता को दर्शाता हैं। इसके साथ ही एसआई भर्ती को लेकर कहा कि भर्ती में पेपरलीक में शामिल आरोपियों की पहचान होनी चाहिए। लेकिन पूरी भर्ती को रद्द करना न्यायसंगत नही होगा।

पार्टी ने प्रदेश में विजय राजभर को महासचिव, अजय सोनी को प्रचार मंत्री, राजू सिंह राठौड़, दीपक सिंह राठौड़ और धर्मेन्द्र चौधरी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति दी हैं।

आपको बता दे कि सुहेलदेव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर योगी सरकार में मंत्री हैं। वहीं उनके सहित प्रदेश में पार्टी के छह विधायक हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>