State Level Independence Day 2024 Celebrations Held In Dehra Himachal, Cm Sukhu Unfurled The Tricolor Tiranga – Amar Ujala Hindi News Live
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:56 AM IST
सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
देहरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ने नीतिगत फैसले लेते हुए एक ही साल में 2200 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया।
राज्य की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। इसमें समय लगेगा। कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर परिवार को बसाना हमारा कर्तव्य है। बरसात खत्म होने के बाद इन परिवारों के लिए आपदा राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया, उपचुनावों का आर्थिक बोझ डाला गया, विकास की गति रुकने का प्रयास किया गया। लेकिन जनता ने धनबल को हराकर जनबल का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि आगामी 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश देश के समृद्ध साली राज्यों की सूची में शामिल होगा।