Special race on Environment Day in Baran Rajasthan | बारां में पर्यावरण दिवस पर विशेष दौड़: खेल संकुल से चारमूर्ति चौराहा तक दौड़े अधिकारी और नागरिक, चतर खान बने विजेता – Baran News

बारां में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया।
बारां में विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। एडीएम दिवांशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
.
दौड़ खेल संकुल से शुरू होकर चारमूर्ति चौराहा और प्रताप चौक होते हुए पुनः खेल संकुल पर समाप्त हुई। इस आयोजन में एएसपी राजेश चौधरी, डीएसओ अनील चौधरी, पुलिस बल, वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकारियों सहित आमजन ने लगाई दौड़।
प्रतियोगिता में चतर खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुरेंद्र कुमार दूसरे और पंकज स्वामी तीसरे स्थान पर रहे। एएसपी राजेश चौधरी ने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक का उपयोग न करने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।