Special on Martyrdom Day of Guru Arjun Dev | गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर विशेष: जिला अस्पताल में लगी ठंडे पानी और चनों की छबील, गुरुद्वारों में हुए धार्मिक कार्यक्रम – Hanumangarh News

सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के 418वें शहीदी दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के बाहर ठंडे-मीठे पानी और उबले हुए चनों की छबील लगाई।
हनुमानगढ़ के टाउन में प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सर की संगत ने सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के 418वें शहीदी दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के बाहर ठंडे-मीठे पानी और उबले हुए चनों की छबील लगाई। संगत ने राहगीरों को गर्मी से राहत पहुं
.
छबील की शुरुआत हैड ग्रंथी जोगिन्द्र सिंह ने अरदास के साथ की। काफी संख्या में राहगीरों ने छबील में आकर ठंडा-मीठा जल ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बलकरण सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव को मुगल शासकों ने अमानवीय यातनाएं दी और गर्म तवी पर बैठाकर शहीद किया। उनका यह बलिदान धर्म और मानवता की रक्षा के लिए था। उन्हीं की स्मृति में छबील लगाने की सेवा की गई है, ताकि लोगों को सेवा, सहनशीलता और बलिदान की प्रेरणा मिल सके। छबील में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, सुशील जैन, पूर्व पार्षद प्रेम मेघवाल, जगदीश सिंह, गुरबूटा सिंह, बूटासिंह, सतेन्द्र सिंह, आलोकवीर सिंह, राजवीर सिंह, जगदीप सिंह, समर्थ सिंह, गुरप्रीत सिंह, दीपक सोलंकी, जावेद खान, नवाब खान, कमलजीत सिंह सहित अन्य ने सेवा दी।
अखण्ड पाठ के भोग, लगाई छबील टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सिख पंथ की पांचवीं पातशाही गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिहाड़ा मनाया गया। इस मौके पर अखण्ड पाठ के भोग डाले गए। हेड ग्रंथी गुरचरण सिंह ने इलाके की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की अरदास की। तदोपरान्त हजूरी रागी जत्था गुरमेल सिंह ने सिख इतिहास का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि गुरु अर्जुन देव को धर्म की रक्षा के लिए मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर 16 जून 1606 को शहीद कर दिया गया था। मुगल बादशाह जहांगीर ने गुरु अर्जुन देव पर लोगों के बढ़ते प्रभाव के कारण उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। गुरु अर्जुन देव ने जहांगीर के विद्रोही बेटे खुसरो को आशीर्वाद दिया। इससे मुगल राजा क्रोधित हो गया और उसने गुरु अर्जुन देव को तुरंत फांसी पर चढ़ाने का आदेश दिया।
इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा साहिब के गेट पर सुबह से ही ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर सेवादार जगजीत सिंह, सुलखन सिंह, हरमेल सिंह, प्यारा सिंह, अमरजीत सिंह, गुरपाल सिंह, भगत सिंह, नरेश कोचर, पवनीत सिंह, बलजिन्द्र सिंह, रिंकू कंडा, विकास जग्गा, मनप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह मौजूद रहे।