Published On: Sun, Dec 29th, 2024

South Korea: मार्शल लॉ के दौरान यून सुक योल ने सेना को गोली चलाने का दिया था आदेश, अभियोजन रिपोर्ट से खुलासा


South Korea Yoon suk yeol authorised shooting during martial law claim prosecutors report

यून सुक योल
– फोटो : एएनआई

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के दौरान निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल ने सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का भी आदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभियोजन रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून के खिलाफ दायर 10 पेज की अभियोजन रिपोर्ट में कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति ने संसद में प्रवेश करते समय सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का आदेश दिया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति यून ने 3 दिसंबर को जरूरत पड़ने पर तीन बार मार्शल लॉ लगाने की बात कही थी।

Trending Videos

सैन्य अधिकारियों को दिए थे जरूरत पड़ने पर गोली चलाने के निर्देश

यून सुक योल को इस महीने की शुरुआत में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था और देश में मार्शल लॉ लगाने के लिए उनके खिलाफ जांच चल रही है। अभियोजन रिपोर्ट को यून सुक योल के वकील ने खारिज कर दिया है और कहा कि ये एकतरफा आरोप हैं और परिस्थितियों से मेल नहीं खाते। 3 दिसंबर को मॉर्शल लॉ लगने के बाद जब चार दिसंबर को सांसद, संसद पहुंचे, तो भारी हथियारों से लैस सैनिकों ने इमारत पर धावा बोल दिया। अभियोजन अभियोग रिपोर्ट के अनुसार, यून ने राजधानी रक्षा कमान के प्रमुख ली जिन-वू से कहा कि ‘अगर जरूरत हो तो सैन्य बल नेशनल असेंबली में प्रवेश करने के लिए गोली चला सकते हैं।’

मार्च से ही मार्शल लॉ लगाने की योजना बना रहे थे यून सुक योल

4 दिसंबर की सुबह सांसदों ने संसद में घुसकर यून की घोषणा को रद्द करने के लिए 190-0 से मतदान किया। रिपोर्ट में मार्शल लॉ की घोषणा के दिन वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शामिल थे। जिनमें इस बात के सबूत हैं कि यून मार्च की शुरुआत में ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मार्शल लॉ घोषित करने पर चर्चा कर रहे थे। पूर्व रक्षा मंत्री किम को मार्शल लॉ लगाने के उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>