Published On: Sun, Jun 23rd, 2024

Sonakshi Zaheer Wedding Live: आज जहीर संग शादी रचाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, शाम में धूमधाम से होगा रिसेप्शन


10:15 AM, 23-Jun-2024

हीरामंडी की को-स्टार मनीषा कोइराला ने शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा को एक खास तोहफा भेजा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

10:06 AM, 23-Jun-2024

शादी से पहले सोनाक्षी के होने वाले ससुर रतनसी इकबाल शॉपिंग करते हुए नजर आए हैं। जहीर-सोनाक्षी का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। इस वीडियो में जहीर के पाप की कार में काफी सारा सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा है।

 

10:03 AM, 23-Jun-2024

इस लहंगे में दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी!

फैंस जल्द से जल्द सोनाक्षी को दुल्हन के जोड़े में देखना चाहते हैं। ऐसे में अभिनेत्री के लहंगे की झलक भी सामने आ गई है। वह अपनी शादी में लाइट ऑरेंज शेड का लहंगा पहनेंगी।

 

09:56 AM, 23-Jun-2024

मां पूनम ने करवाई पूजा

सोनाक्षी सिन्हा
– फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले मां पूनम सिन्हा ने अपने घर ‘रामायणा’ में पूजा-पाठ करवाई है। इसके लिए अभिनेत्री अपने पिता के घर पर पहुंची हैं। 

09:54 AM, 23-Jun-2024

सोनाक्षी के घर पहुंचीं हुमा कुरैशी

सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्त हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ उनके घर पर पहुंच चुकी हैं। 

09:33 AM, 23-Jun-2024

Sonakshi Zaheer Wedding Live: आज जहीर संग शादी रचाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, शाम में धूमधाम से होगा रिसेप्शन

सोनाक्षी-जहीर शादी अपडेट: अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ आज 23, जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगें। इसके बाद शाम में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>