Snake Bite Teacher Dies Due To Snake Bite In Manei Of Kangra District – Amar Ujala Hindi News Live


सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शाहपुर उपमंडल के तहत मनेई के एक व्यक्ति की सर्पदंश से दुखद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम संजय कुमार (42) पुत्र कर्मचंद निवासी रजियाल घर जा रहा था कि रास्ते में एक विषैले सांप ने व्यक्ति को काट लिया। व्यक्ति घर पहुंचा व परिजनों ने हालत को नाजुक देख व्यक्ति को टांडा अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने की वजह से रविवार को सुबह की अस्पताल में दुःखद मौत हो गई।
मृतक संजय कुमार अपने बुजुर्ग माता पिता का इकलौता सहारा था। मृतके अपने पीछे दो बेटों व पत्नी को छोड़ गया। मृतक संजय कुमार जेबीटी शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। वहीं रविवार सुबह ही संजय कुमार की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यक्ति की मौत से हर कोई हैरान है। शव के घर पहुंचते ही हर तरफ चीखोपुकार मच गया। वहीं इस दुःखद घटना पर विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल पठानिया ने गहरा शोक प्रकट किया है।