Sikkim Cm Reached Durga Mata Shiv Shakti Temple Located In Bhali Kangra – Amar Ujala Hindi News Live


सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग द्वारा मनोकामना पूर्ति हवन करवाया गया
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग जिला कांगड़ा के भाली स्थित दुर्गा माता शिव शक्ति मंदिर में पहुंचे। दो बार पहले भी सिक्किम के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 31 नामी पंडितों सिद्ध पीठ माता बगलामुखी का हवन करवाया था। माता बगलामुखी की अपार कृपा से प्रेम सिंह तमांग द्वारा चुनाव जीतकर सिक्किम के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर अब प्रदेश के 51 नामी पंडितों से शुक्रवार को आचार्य मस्तराम शास्त्री की अगुवाई में मनोकामना पूर्ति हवन करवाया गया। इस हवन में 51 पंडितों के द्वारा माता बगलामुखी का पाठ किया गया।