Shimla Lok Sabha Election Result 2024: Suresh Kashyap, Vinod Sultanpuri – Amar Ujala Hindi News Live


shimla Lok Sabha Chunav Result 2024: सुरेश कश्यप, विनोद सुल्तानपुरी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में शिमला संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 91,451 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। कश्यप ने कुल 519748 वोट हासिल किए। वहीं, विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट मिले। इस सीट पर 5930 ने नोटा दबाया।