Severe heat wave continues in Sawai Madhopur | सवाई माधोपुर में तेज गर्मी का दौर जारी: अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, लू से लोगों के हाल बेहाल – Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर में चिलचिलाती धूप।
सवाई माधोपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहां जून के पहले सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश और आंधी का दौर जारी रहा था। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। जिसके बाद फिर से गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। सवाई माधोपुर में सोमवार
.
तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा
सवाई माधोपुर में मौसम विभाग की ओर से सोमवार को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया था। जिसका व्यापक असर सवाई माधोपुर में देखा गया। पिछले 24 घंटे सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में 43 डिग्री दर्ज की किया गया। वहीं यहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगामी समय में कहर बनकर बरसेगी धूप
मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी समय में तेज धूप पड़ने की संभावना है। जिसके चलते यहां गर्मी में बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यहां आगामी समय में हीटवेव दौर जारी रहेगा। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज सवाई माधोपुर में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां आज अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।