Published On: Tue, Dec 3rd, 2024

Senior advocate AP Singh came to Nagaur | वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह आए नागौर: बार एसोसिएशन ने किया सत्कार, एपी सिंह बोले- देर लग सकती है लेकिन न्याय जरूर मिलता है – Nagaur News



सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एडवोकेट अजय प्रकाश सिंह(एपी सिंह) बुधवार को नागौर आए। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर एडवोकेट एपी सिंह ने नागौर के बार एसोसिएशन के कार्यालय में वकीलों से मुलाकात की। नागौर बार संघ ने एडवोकेट एपी सिंह का साफा और माला पहनाकर स्वाग

.

नागौर आए वरिष्ठ अधिवक्ता अजय प्रकाश सिंह ने कहा कि गवाहों और सबूतों की बारीकी से जांच करने के चलते पीड़ित को न्याय मिलने में देरी हो सकती है लेकिन न्याय जरूर मिलता है। वकीलाें के हिताें के लिए सब साथ हैं। आज पूरे देश में वकीलों को विशेष स्थान है। सभी जिला और राज्यों की बार संघ इतनी मजबूत हैं, जिस वजह से वकीलों का सम्मान बढ़ा है। वकीलों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए। इस दौरान नागौर बार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वकीलों को मुकदमों के सिलसिले काफी यात्राएं करनी पड़ती हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के लिए टोल टैक्स फ्री करने की पैरवी होनी चाहिए। एडवोकेट एपी सिंह ने इस बात को पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही। इस दौरान नागौर बार संघ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कालवी, धर्माराम खुड़खुड़िया, गंभीर सिंह राठौड़, विक्रम जोशी, महावीर विश्नोई, राजेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र ज्याणी, घनश्याम फिड़ोदा, पवन काला, महेंद्र सिंह राठौड़ समेत बार संघ के अनेक अधिवक्ता मौजूद थे। गाैरतलब है कि वरिष्ठ वकील एडवोकेट अजय प्रकाश सिंह(एपी सिंह) को सुप्रीम कोर्ट में कई चर्चित केसों में आरोपियों की ओर से पैरवी के लिए जाना जाता है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>