Scout-Guide camp on Biodiversity Day in Karauli Rajasthan | करौली में जैव विविधता दिवस पर स्काउट-गाइड शिविर: रैली निकाली, प्रतियोगिताएं कराईं और विजेताओं को पुरस्कार दिए – Karauli News

करौली स्काउट-गाइड ने रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
करौली में राज्य भारत स्काउट और गाइड के देखरेख में डीएलएड स्काउट-गाइड ग्रुप शिविर का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रम हुए।
.
शिविर संचालक सुरेश चंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को जैव विविधता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैव विविधता का अर्थ किसी क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के वनस्पति और जीव-जंतु हैं। इसे प्रजातिगत, आनुवंशिक और पारिस्थितिक तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है।
कार्यक्रम में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली पुरानी नगर पालिका से शुरू होकर फूटा कोट और हिंडौन गेट होते हुए मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम तक पहुंची। शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
राष्ट्रपति स्काउट तेजस गिरी ने बच्चों को जैव विविधता की विस्तृत जानकारी दी। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया। शर्मा ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वृक्ष ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं।
उन्होंने जीवों के चार प्रकार – जलचर, थलचर, नभचर और उभयचर के बारे में भी बताया। शिविर के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।