Sambhal News Live: जामा मस्जिद केस को लेकर दोनों पक्ष पहुंचे कोर्ट, अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी

11:22 AM, 29-Nov-2024
संभल में जामा मस्जिद केस मामले की चंदाैसी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बीच दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट कमिश्नर ने रिपोर्ट पेश करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा। इसके अलावा मस्जिद पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष ने कागजात उपलब्ध करवाने को कहा। कोर्ट ने अगली सुनवाई आठ जनवरी तय की है।
10:57 AM, 29-Nov-2024
मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने कहा, ‘शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से होगी और इसके लिए हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है। पीएसी, आरएएफ को भी तैनात किया गया है’।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद रेंज के DIG मुनिराज जी ने कहा, “शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से होगी और इसके लिए हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं…3 स्तरीय सुरक्षा योजना लागू की गई है…PAC, RAF को भी तैनात किया गया है…” https://t.co/vGi8b3mIMS pic.twitter.com/G8QFhP7xm1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2024
10:51 AM, 29-Nov-2024
बृहस्पतिवार से ही पुलिस प्रशासन सतर्क नजर दिखा। सीओ संतोष कुमार और कोतवाल रेनू सिंह ने भारी पुलिस के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लक्ष्मण गंज, सीकरी गेट, पजाया, जारई गेट, संभल गेट आदि क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई थी। तमाम घरों की छतों पर ईंट पत्थर रखे मिले थे। जिससे पुलिस ने तत्काल गृह स्वामियों ने छतों से ईंट पत्थर हटवा दिए हैं।
#WATCH | UP: Drone cameras and Security forces deployed in Sambhal ahead of Friday prayers pic.twitter.com/wUrSwGk6Vg
— ANI (@ANI) November 29, 2024
10:50 AM, 29-Nov-2024
न्यायालय के आसपास के मकानों की छपों पर भी पुलिस की तैनाती
न्यायालय परिसर में भी पंजीकृत अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। वादकारियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इतना ही नहीं न्यायालय के आसपास मकानों की छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
10:48 AM, 29-Nov-2024
Sambhal Mosque Dispute: न्यायालय की ओर आने वाले सभी रास्ते सील
न्यायालय की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है। अधिवक्ताओं से भी वार्ता कर सहयोग की अपील की गई है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही शक्तिनगर, मुंसिफ रोड और न्यायालय से सटे आवास विकास समेत न्यायालय की ओर आने वाले सभी रास्तों को बैरीकेडिंग कर सील कर दिया गया है। आम आदमी को इस ओर एंट्री नहीं दी जाएगी।
10:45 AM, 29-Nov-2024
Sambhal Jama Masjid Survey: आज न्यायालय में पेश हो सकती है सर्वे रिपोर्ट
शुक्रवार को न्यायालय में सर्वे रिपोर्ट पेश की जा सकती है। शहर में अमन चैन कायम रहे। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। बृहस्पतिवार से ही न्यायालय की सुरक्षा में लगे प्रभारी वीरपाल सिंह और शहर कोतवाल रेनू सिंह न्यायालय की सुरक्षा इंतजाम में जुटे रहे।
10:44 AM, 29-Nov-2024
बीते रविवार को हुई थी हिंसा, पांच की चली गई थी जान
न्यायालय ने 19 नवंबर को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव को नियुक्त करके सर्वे (कमीशन) किए जाने के आदेश देते हुए आगामी तिथि 29 नवंबर सुनवाई के लिए नीयत की गई। कोर्ट कमिश्नर उसी शाम शाही जामा मस्जिद में टीम के साथ सर्वे करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद बीते रविवार की सुबह डीएम व एसपी की सुरक्षा में दोबारा सर्वे के लिए पहुंचे तो संभल में बवाल हो गया। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई।
10:37 AM, 29-Nov-2024
Sambhal News Live: जामा मस्जिद केस को लेकर दोनों पक्ष पहुंचे कोर्ट, अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी
19 नवंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल स्थित चंदौसी की अदालत में संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, हरिशंकर जैन समेत आठ वादकारियों ने छह लोगों के विरुद्ध दावा दायर किया था।