Published On: Thu, Nov 21st, 2024

Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेनी शहर पर बड़ा हमला, पहली बार अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल


Russia attack on Ukraine launches intercontinental ballistic missile first time, Kyiv says

रूस-यूक्रेन युद्ध – सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार


रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें उसने अपने दक्षिण आस्त्रखान क्षेत्र से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिलाइल दागी। यह पहली बार है, जब रूस ने इस तरह की शक्तिशाली और लंबी दूरी वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी वायुसेना ने यह जानकारी दी। 

यूक्रेन ने अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से किया रूस के अंदर हमला

मॉस्को की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमला उस समय हुआ है, जब यूक्रेन ने इस हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का उपयोग करके रूस के अंदर कुछ लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिसके बारे में मॉस्को ने महीनों पहले चेतावनी दी थी कि यह तनाव को बहुत अधिक बढ़ा सकता है। 

निप्रो शहर के उद्यमों और महत्वपूर्ण ढाचों को बनाया रूस ने निशाना

रूस ने निप्रो शहर के मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद उद्यमों और महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाया। हालांकि बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से किसे निशाना बनाया गया था और इससे क्या नुकसान हुआ।  

हजारों किलोमीटर होती है अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंच

अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज हजारों किलोमीटर होती है और इन्हें परमाणु वारहेड भेजने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इनका इस्तेमाल पारंपरिक वारहेड के लिए भी किया जा सकता है। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने इस हमले के दौरान 6 केएच-101 क्रूज मिसाइलों को नष्ट किया। 

रूस के आस्त्रखान क्षेत्र से दागी गई अंतरमहाद्ववीपीय बैलिस्टिक मिसाइल

यूक्रेनी वायुसेना ने कहा, एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को रूस के आस्त्रखान क्षेत्र से दागा गया था। इसने हमले में इस्तेमाल हथियारों की जानकारी दी। लेकिन यह नहीं बताया कि किस प्रकार की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। दोनों देशों के बीच बीत 33 महीनों से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।

रूस ने मार गिराई दो ब्रिटिश स्टार्म शैडो मिसाइल: रूसी रक्षा मंत्रालय

इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने दो ब्रिटिश स्टार्म शैडो मिसाइल, छह रॉकेट और 67 ड्रोन को मार गिराया है।  यूक्रेन के खिलाफ चल जंग को रूस शुरुआत से ही ‘विशेष सैन्य अभियान’ बताता रहा है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया गया है कि मिसाइल को कब और कहां रोका गया? मिसाइल का लक्ष्य क्या था? रूस पहले भी स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराने की बात कह चुका है। 

संबंधित वीडियो-

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>