Russia-Moldova Row: क्या यूक्रेन की तरह मोलदोवा पर हमले की योजना बना रहा रूस? जानें क्या आरोप और कितनी तैयारी
व्लादिमीर पुतिन और मोलदोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को अब तीन साल होने वाले हैं। कई पश्चिमी देशों का अंदाजा है कि इस युद्ध के इतना लंबा खिंचने की वजह रूस की कमजोर पड़ती ताकत है। हालांकि, मैदान पर रूस ने इन कयासों को किनारे लगाते हुए यूक्रेन पर ड्रोन्स, बैलिस्टिक मिसाइल से लेकर क्रूज मिसाइलों तक से हमला बोला है और उसके बड़े क्षेत्र पर कब्जा करने में सफलता हासिल की है। इस बीच अब रूस की तरफ से पश्चिम में एक और देश के खिलाफ मोर्चा खोले जाने का खतरा उभर रहा है। यह है एक छोटा देश मालदोवा, जिस पर रूस ने सैन्य अभियान की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं और धमकियां दी हैं।