Road Accident Una: A Tractor Trolley Full Of Devotees Overturned In Basoli, 14 Injured – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
ऊना-पीर निगाह मार्ग पर गांव बसोली में 30 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
![Road Accident: ऊना-पीर निगाह मार्ग पर बसोली में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 14 घायल road accident una: A tractor trolley full of devotees overturned in Basoli, 14 injured](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/08/08/road-accident-una_d308a46a006fdb92357d6e96af0e9901.jpeg?w=414&dpr=1.0)
बसोली में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना-पीर निगाह मार्ग पर गांव बसोली में गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे 30 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुल 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु पीर निगाह से माथा टेककर वापस अपने घर गांव पोहा जिला मानसा पंजाब जा रहे थे। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।