RLD will expand the organization in Rajasthan | आरएलडी राजस्थान में करेगी संगठनात्मक विस्तार: अवाना बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में उतरेंगे प्रत्याशी, जून में आएंगे जयंत चौधरी – Jaipur News

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को जयपुर में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र अवाना ने सर्व सहमति से सरकार के
.
अवाना ने जयपुर में कहा कि पार्टी आने वाले दो महीनों में राजस्थान में संगठन का विस्तार करेगी। भविष्य में RLD को प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनाएगी। उन्होंने बताया कि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी जून के दूसरे पखवाड़े में राजस्थान दौरे पर आएंगे। जहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी रणनीति तय करेंगे।
RLD की 15 सूत्री मांगें
- 1. विधानसभा में चौधरी चरण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना।
- 2. हर ग्राम पंचायत पंचायत समिति और जिला परिषद में चौधरी चरण सिंह सेवा केंद्र खोले जाएं।
- 3. ब्लॉक स्तर पर चौधरी चरण सिंह बीज वितरण केंद्र चौधरी चरण सिंह कौशल विकास केंद्र की स्थापना।
- 4. राज्य स्तरीय चौधरी चरण सिंह कृषि सम्मान। जिले के 3 किसानों को 21 लाख नकद व प्रमाण पत्र।
- 5. चौधरी चरण सिंह युवा किसान स्टार्टअप योजना। 18-35 वर्ष के युवाओं को 25 लाख तक का अनुदान।
- 6. हर जिले में चौधरी चरण सिंह किसान भवन की स्थापना, जयपुर में चौधरी चरण सिंह किसान सम्मेलन केंद्र की स्थापना।
- 7. चौधरी चरण सिंह किसान मेला राज्य व संभागीय स्तर पर वार्षिक आयोजन।
- 8. जयपुर/भरतपुर में चौधरी चरण सिंह राज्य कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना।
- 9. सभी विश्वविद्यालयों में चौधरी चरण सिंह शोध पीठ की स्थापना। (प्रत्येक पीठ हेतु 22 करोड़ की निधि।)
- 10. उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चौधरी चरण सिंह विचार मंच की स्थापना।
- 11. स्कूली पाठ्यक्रम में चौधरी चरण सिंह नामक अध्याय शामिल किया जाए।
- 12. राज्य की सभी जिला पुस्तकालयों का नाम चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय रखा जाए।
- 13. राजकीय कृषि विज्ञान केंद्रों का नामकरण चौधरी चरण सिंह साहब के नाम पर।
- 14. सरकारी योजनाओं का पुनर्नामकरण (जैसे चौधरी चरण सिंह फसल बीमा योजना) ।
- 15. चौधरी चरण सिंह स्मृति में डाक टिकट व सिक्का जारी कराने हेतु केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाए।
इस दौरान विधायक सुभाष गर्ग ने कहा कि पार्टी जल्दी ही राजस्थान में तीसरा बड़ा विकल्प बनेगी। हमारी पार्टी किसानों के सच्चे मसीहा चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर आगे बढ़कर किसान, आम आदमी, युवा, महिलाओं सहित सभी वर्गों की आवाज बनेगी। हम जल्दी ही निर्वाचन आयोग में मुलाकात कर पार्टी सिंबल को आवंटित कराने की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे। संगठन विस्तार के तहत जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल के रूप में काम कर रहे हैं। इसलिए जनता से जुड़े कई मुद्दों पर भजनलाल सरकार से बात करके समस्याओं का समाधान निकालेंगे। राजस्थान में किसानों की कई समस्याएं अभी भी बनी हुई है, जिसमें बिजली और पानी संकट, खाद बीज, यूरिया की किल्लत, किसान लोन आदि के लिए किसानों की आवाज बनेंगे। नेताओं ने यह भी बताया कि पार्टी गठन के बाद यह हमारा पहला कार्यक्रम है। जून के तीसरे सप्ताह में हमारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अवाना ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को नई दिशा और पहचान मिलेगी। हम सब मिलकर एक परिवार के सदस्य की तरह प्रदेश की जनता की आवाज बनेंगे। आने वाले स्थानीय निकायों एवं पंचायत चुनावों में अपनी पहचान स्थापित करेंगे।