Religious Leader Dalai Lama Will Go To America From Delhi On June 22 – Amar Ujala Hindi News Live


तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा
– फोटो : संवाद
विस्तार
तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा शुक्रवार को विदेश यात्रा के लिए रवाना होंगे। दलाई लामा अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। वह शुक्रवार सुबह सात बजे कांगड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 22 जून को दिल्ली से अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे। वह अमेरिका में स्वास्थ्य जांच करवाएंगे। इसके अलावा उनके अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
इसके बाद 29 जुलाई को वापस मैक्लोडगंज पहुंचेंगे। धर्मगुरु के साथ उनके स्टाफ के 56 लोग उनके साथ जा रहे हैं। हाल ही में हाई लेवल यूएस कांग्रेस डेलीगेशन ने भी धर्मगुरु से मैक्लोडगंज में मुलाकात की थी। इसके बाद अब धर्मगुरु अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। दलाई लामा ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं।