Published On: Thu, Jun 5th, 2025

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, हनुमानगढ़ी में पूजन के बाद रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी


10:55 AM, 05-Jun-2025

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद सीएम योगी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी


हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह रामलला के दरबार पहुंचे।

 

10:45 AM, 05-Jun-2025

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में उतरा। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। यहां से वह हनुमानगढ़ी में दर्शन करने और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने जाएंगे।

10:19 AM, 05-Jun-2025

सीएम योगी बोले- आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था…आज ये पावन तिथि महाराज भगीरथ के बाद इस कार्य को अविरल और निर्मल गंगा के नाम पर नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिया। हम इसके लिए पीएम मोदी के आभारी हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है पूरी दुनिया पर्यावरण के कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही उठाना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा। इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ दिया। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ ये कार्यक्रम आज से लेकर लगातार चलेगा और 23 जून को इसका एक  बेहद रूप प्रदेश में देखने को मिलेगा…35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य हम लोगों ने इस बार भी रखा है ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा..”

 

09:59 AM, 05-Jun-2025

अयोध्या में हो रहे समारोह को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर कहा है कि प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण- प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर ”एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की नूतन अभिव्यक्ति है।

09:45 AM, 05-Jun-2025

आज 11:25 से 11:40 के बीच होगी प्राण प्रतिष्ठा

राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में होगी। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया। सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया गया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू कर दिया गया।

पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन होगा। समारोह में संघ, विहिप व भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय साधु-संतों की भी मौजूदगी रहेगी। जातीय मंदिरों के संतों को भी बुलाया गया है। सभी के लिए परिसर में ही लंच पैकेट की व्यवस्था की गई है।

09:42 AM, 05-Jun-2025

यज्ञमंडप में दो घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया


उत्सव विग्रहों ने किया परिसर का भ्रमण।
– फोटो : amar ujala

बुधवार प्रातः साढ़े छह बजे से यज्ञमंडप में दो घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया। अन्नाधिवास सुबह नौ बजे से 9:30 बजे तक संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9:35 से 10:35 बजे तक चला। 10:40 12:40 तक राम दरबार समेत सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया। जिस मंदिर में देव विग्रह की स्थापना होनी है, वहां भी अभिषेक की प्रक्रिया संपन्न हुई। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उत्सव विग्रहों ने परिसर भ्रमण किया।

इसके लिए पालकी पर चांदी की चौकियों पर राम दरबार की समस्त उत्सव मूर्ति, परकेाटा के छह मंदिरों की उत्सव मूर्ति को विराजमान कर परिसर भ्रमण कराया गया। मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र समेत अन्य यजमानों ने पालकी को कंधे पर उठाकर श्रीराम जय राम, जय जय राम…के जयघोष के साथ मंदिर परिसर की परिक्रमा की।

09:32 AM, 05-Jun-2025

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, हनुमानगढ़ी में पूजन के बाद रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी

गंगा दशहरा पर अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूरी भव्यता के साथ की जाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वहीं, इस पल के साक्षी देश भर से आए श्रद्धालु भी बनेंगे।

इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>