Published On: Mon, Nov 18th, 2024

Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrival In Rajasthan Imd Weather Update Mausam News – Amar Ujala Hindi News Live


Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrival in Rajasthan IMD Weather Update Mausam News

राजस्थान मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Rajasthan Weather Forecast Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया गया है। गंगानगर-हनुमानगढ़ के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। कोहरा के साथ यहां ठंड का प्रभाव भी बढ़ गया है। मौसम में यह बदलाव का असर विशेष रूप से दिन के तापमान में भी देखा जा रहा है। दिन के समय भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की संभावना। वाहन चालकों को विशेष सावधान रहने की सलाह दी गई है। जयपुर मौसम केंद्र की ओर से की गई भविष्यवाणी के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

सबसे गर्म धौलपुर, आबू सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो धौलपुर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिल स्टेशन आबू में यह 9.4 डिग्री रहा। सिरोही का न्यूनतम तापतान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा।

यहां रहा इतना पारा 

फतेहपुर में अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर में अधिकतम 26.1 व न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 29.8 व न्यूनतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>