Rajasthan Royal Clash In Udaipur Live Imposed Curfew City Palace Vishvaraj Singh To Visit Eklingji Temple – Amar Ujala Hindi News Live

12:02 PM, 27-Nov-2024
लगभग 100 वाहनों का काफिला
विश्वराज सिंह के साथ एकलिंग जी के लिए करीब 100 वाहनों का काफिला रवाना हुआ है। समोर बाग के करीबी सूत्रों के अनुसार विश्वराज सिंह पहले एकलिंग जी के दर्शन करेंगे उसके बाद सिटी पैलेस में कुल देवता के दर्शन के लिए कुच करेंगे।
12:01 PM, 27-Nov-2024
एकलिंग जी के पट भी बंद, कैसे होंगे दर्शन
बता दें कि एकलिंग नाथ मंदिर भी दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के नियंत्रण में है। सोमवार को राजतिलक के साथ ही सार्वजनिक सूचना के बाद सिटी पैलेस और एकलिंग नाथ मंदिर के दरवाजे भी बंद कर दिए गए। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि विश्वराज सिंह एकलिंग जी के दर्शन भी कर पाएंगे या नहीं।
11:49 AM, 27-Nov-2024
City Palace Clashes LIVE: एकलिंग जी दर्शन के लिए रवाना हुए विश्वराज सिंह, पट बंद…सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
मेवाड़ राज परिवार के नए महाराणा विश्वराज सिंह ने सुबह अपने निवास समोर बाग में प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंत्रोचार के साथ अश्व पूजा की इसके बाद में एकलिंग जी के दर्शन के लिए रवाना हुए।