Rajasthan News: 10 Percent Increase In Fare For Rajasthan Wildlife Tourism – Amar Ujala Hindi News Live


पर्यटन की दरों में इजाफा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में शनिवार से रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व सहित सभी संरक्षित वन क्षेत्रों में पर्यटन की दरें बढ़ जाएंगी। नई दरें पर्यटकों के साथ वाहनों के आवागमन को लेकर भी लागू होंगी। यह बढ़ोतरी पूर्व के किराए में 10 प्रतिशत की गई है। राजस्थान वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि वन विभाग ने इससे पहले राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों, क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट, बाघ परियोजना क्षेत्र, वन्यजीव अभयारण्यों और संरक्षित क्षेत्रों के लिए 17 मार्च 2023 को दरें निर्धारित की थीं। इस अधिसूचना में ही इन दरों में अगले दो साल तक 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया गया था। इस तरह वन विभाग ने पुरानी दरों के आधार पर ही 15 जून 2024 से लेकर 31 मार्च 2026 तक नई दरें निर्धारित कर दी हैं।
रणथंभौर के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट के लिए दरें बढ़ाई गईं
- भारतीय के लिए 190 रुपये, विदेशी के लिए 1430 व स्टूडेंट के लिए 55 रुपये।
- घना पक्षी विहार भरतपुर और अन्य टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल हैबिटाट में बढ़ाई दरें।
- भारतीयों के लिए 145, विदेशियों के लिए 915 व स्टूडेंट के लिए 55 रुपये।
- बफर एरिया सहित अन्य अभयारण्यों के लिए भी बढ़ाई गई दरें
- भारतीयों के लिए 145, विदेशियों के लिए 550 और स्टूडेंट के लिए 55 रुपये।
- रणथंभौर में बस के लिए 990 रुपये, जीप-कार, कैंटर के लिए 630 रुपये।
- पर्यटक वाहनों के लिए 1320 रुपये, दुपहिया-ई-रिक्शा के लिए 100 रुपये।
- घना पक्षी विहार व अन्य टाइगर रिजर्व में बस के लिए 600 रुपये।
- जीप-कार, कैंटर के लिए 410, पर्यटक वाहन 410, दुपहिया-ई-रिक्शा के लिए 70 रुपये।
- बफर टाइगर रिजर्व, अन्य संरक्षित वन क्षत्रों में बस के लिए 495 रुपये।
- जीप-कार, कैंटर के लिए 330 रुपये, पर्यटक वाहनों के लिए 335 रुपये।
- वहीं दुपहिया, टैंपो, ई-रिक्शा के लिए 70 रुपये लगेंगे।
संरक्षित वन क्षेत्रों में बोट के लिए क्या रहेगा चार्ज?
- 4 सीट क्षमता की बोट के लिए 330 रुपये चार्ज लिया जाएगा।
- 8 सीटर के लिए 660 रुपये, 12 सीटर के लिए 990 रुपये चार्ज
- 18 सीट क्षमता की बोट के लिए 1430 रुपये लगेंगे।
- रणथम्भौर में वीडियो शूटिंग को लेकर भी दरों में बढ़ोतरी।
- वन्यजीव डॉक्युमेंट्री की वीडियो शूटिंग के लिए भारतीय से 14520 रुपये।
- विदेशी व्यक्तियों से 22 हजार रुपये लिए जाएंगे।
- भारतीय कंपनी से फीचर फिल्म, एड, टीवी सीरियल के लिए 96800 रुपये।
- विदेशी कंपनी से इसके एवज में लिए जाएंगे 143000 रुपये।
- अन्य सभी टाइगर रिजर्व व संरक्षित क्षेत्रों के लिए 80 फीसदी चार्ज लगेंगे।