Published On: Tue, Jun 4th, 2024

Rajasthan Lok Sabha Election  results 2024 Live Updates Rj Ls Chunav Bjp Congress Winning Seats – Amar Ujala Hindi News Live


06:23 AM, 04-Jun-2024

आठ बजे से मतगणना 

आठ बजे से प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू होगी। इसके कुछ देर बाद रुझान आने शुरू होंगे। शुरुआती दौर में पचा चलेगा कि कौन किससे आगे चल रहा है। 

05:43 AM, 04-Jun-2024

दो एग्जिट पोल्स के नतीजे सही साबित हुए थे

आज तक ने 2019 के अपने एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा के सभी 25 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था जो पूरी तरह सही रहा था। कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 

2019 के लोकसभा चुनाव में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने दावा किया था कि भाजपा राजस्थान में कम से कम 23 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटों पर जीत का अनुमान जताया गया था। वास्तविक नतीजों में भाजपा ने दूसरी बार 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

05:23 AM, 04-Jun-2024

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

एग्जिट पोल्स में भाजपा को प्रदेश की 25 सीटों में एक से सात सीट तक का नुकसान होना नजर आ आया था। ये सीटें कांग्रेस और उसके दलों के खाते में जाने की संभावना जताई गई थी। इससे पहले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा (एनडीए) ने प्रदेश की सभी 25 सीटें जीती थीं।

ग्राफिक में देखिए एग्जिट पोल्स में किसे कितनी सीटें

10:23 PM, 03-Jun-2024

Rajasthan Election Results Live: प्रदेश की 25 सीटों पर फिर खिलेगा कमल या कांग्रेस करेगी खेला, चुनाव परिणाम आज

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आज मंगलवार को आएगा। कल शाम तक देश में बनने वाली नई सरकार का चेहरा सामने होगा। इस नई सरकार या विपक्ष में राजस्थान के कौन से 25 चेहरे सांसद बनकर सदन में पहुंचे यह भी दोपहर बाद तक साफ होने लगेगा।

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान की गणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश में 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही काउंटिंग को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर कूलर आदि की व्यवस्था की गई है। मेडिल टीम और एंबुलेंस भी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगी। 

प्रदेश में दो चरणों में हुआ था 61.60 फीसदी मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 29 मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम भी बनाया है। जहां से मतगणना की मॉनिटरिंग की जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों और ईटीपीबीएस के जरिए हुए वोटों की गणना होगी, इसके बाद ईवीएम की काउंटिग शुरू होगी। बता दें कि राजस्थान में दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान हुआ था। दोनों चरणों को मिलाकर राजस्थान में 61.60 वोट पड़े थे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>