Rajasthan kota -Operation Sindoor, RK Puram, Station, Rampura Tricolor Rally, MLA Sandeep Sharma, Kalpana Devi, Rakesh Jain | कोटा में 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर निकले शहरवासी: आरकेपुरम, स्टेशन और रामपुरा क्षेत्र में निकाली तिरंगा रैली, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए – Kota News

कोटा में 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर लोग यात्रा में निकलें और भारत माता के जयकारें लगाए।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा रैली निकालने का सिलसिला लगातार जारी है। आज कोटा में भी अलग- अलग इलाकों में तिरंगा रैली निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी आरकेपुरम मंडल की ओर से शाम के समय तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा
.
इस मौके पर विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी संरक्षण में चल रहे आतकंवादियों के ठिकानों के साथ ही पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हमारे बहादुर सैनिकों ने आतंकियों और उनके पनाहगारों को रौंदकर दुनिया को बता दिया कि भारत अब सॉफ्ट कंट्री नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली देश है, जो अपने खिलाफ हुए हर हमले का जवाब देने में और हर षडयंत्र को नष्ट करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
रैली में भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन, यात्रा संयोजक विवेक राजवंशी, पूर्व जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, पार्षद बालचंद फौजी, सुमित्रा खींची, मंडल अध्यक्ष दीनू बंजारा सहित कई लोग शामिल रहे।

कोटा उत्तर विधानसभा के स्टेशन क्षेत्र में सिंदूर यात्रा रैली का आयोजन किया गया।
वहीं, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में कोटा उत्तर विधानसभा के स्टेशन क्षेत्र में सिंदूर यात्रा रैली का आयोजन किया गया। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि आज भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में, इस भीषण गर्मी में भी महिलाओं में सिंदूर गौरव यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह और जोश हैं।
रैली में महिलाएं हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुई निकली। शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया महिलाओं में आतंक के प्रति गहरा आक्रोश है। भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बदलती वैश्विक छवि और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक बताया।

रामपुरा मंडल वार्ड 4 में तिरंगा रैली निकाली गई।
सेना के पराक्रम के सम्मान में रामपुरा मंडल वार्ड 4 में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में महिलाएं व पुरुष अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले। इस दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।