Rajasthan BSTC 2025 आंसर की predeledraj2025.in पर जारी, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड

Last Updated:
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Released: राजस्थान प्री डी.एल.एड (BSTC) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक predeledraj2025.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan BSTC 2025 की आंसर की जारी हो गई है.
हाइलाइट्स
- Rajasthan BSTC 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी हुई.
- आंसर की predeledraj2025.in से डाउनलोड करें.
- आपत्तियां 5 से 9 जून 2025 तक दर्ज कर सकते हैं.
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Released: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने आज यानी 5 जून 2025 को राजस्थान प्री डी.एल.एड (BSTC) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
Rajasthan BSTC Answer Key 2025 ऐसे करें चेक
Rajasthan BSTC की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “BSTC आंसर की 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
मांगे गए लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें.
सबमिट करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
आंसर की डाउनलोड करें और आवश्यकतानुसार प्रिंट निकाल लें.
परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
परीक्षा की पाली
पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
Rajasthan BSTC 2025 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल
पंजीकरण की शुरुआत: 18 जून 2025
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 24 जून 2025
पहली सीट आवंटन लिस्ट जारी होगी: 27 जून 2025

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें