Published On: Fri, May 30th, 2025

Rajasthan Board 5th Result 2025 LIVE Update | RBSE Topper List | राजस्थान में 5वीं बोर्ड का रिजल्ट 97.47 प्रतिशत रहा: 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का खत्म हुआ इंतजार, छात्राओं ने बाजी मारी – Jaipur News


राजस्थान में शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। रिजल्ट 97.47 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का रिजल्ट 97.29% और छात्राओं का रिजल्ट 97.66% रहा है।

.

परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में घोषित किया गया। इसके साथ ही राज्य के 13.30 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। पांचवीं बोर्ड में स्टूडेंट फेल नहीं किया गया है, 33 परसेंट से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े। इस परीक्षा परिणाम जारी करने के कार्यक्रम में शासन सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक सीताराम जाट भी उपस्थित रहे।

परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में घोषित किया गया।

परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में घोषित किया गया।

इस बार भी ग्रेड सिस्टम

पांचवीं बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बार भी ग्रेड सिस्टम ही मिलेगा। जो पांच कैटेगरी में होगा। इनमें ए, बी, सी, डी और ई ग्रेड दी जाएंगी।

ई ग्रेड को फिर से परीक्षा देनी होगी

जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिला है, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर भी अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।

7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा

दरअसल, पांचवीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 13.30 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बीकानेर का पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय हर साल 5वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड के पैटर्न पर कराता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद कक्षा 5 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
  • राजस्थान शाला दर्पण कक्षा 5 एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर और जिले का विवरण या एप्लिकेशन नंबर या स्कूल एनआईसी-एसडी कोड/पीएसपी कोड सहित मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद शाला दर्पण प्राथमिक शिक्षा अधिगम कक्षा 5 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 सब्मिट करके डाउनलोड करके प्रिंट निकाला जा सकता है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>