Rajasthan Board 12th Result 2024 Live Updates Rbse Result For Science Commerce Arts At Results.amarujala.com – Amar Ujala Hindi News Live
11:01 AM, 20-May-2024
Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय के परिणाम आज दोपहर 12:15 बजे जारी कर दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब तीनों संकाय के परिणाम एक साथ जारी किए जा रहे हैं।
10:34 AM, 20-May-2024
Rajasthan Board 12th Result 2024: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले results.amarujala.com पर क्लिक करें।
- इसके बाद टॉप राइट में Get Your Result में जाएं।
- यहां अपना नाम, रोल नंबर के साथ अन्य जानकारी भरें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद फोन और ईमेल में आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
10:03 AM, 20-May-2024
बोर्ड के प्रशासक महेश शर्मा 12:00 बजे विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का परिणाम घोषित करेंगे। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम सबसे पहले देख पाएं इसके लिए अमर उजाला विद्यार्थियों की मदद कर रहा है। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख पाएंगे।
09:31 AM, 20-May-2024
Rajasthan Board 12th Result 2024 Live: आज जारी होगा 12वीं का परीक्षा परिणाम, यहां जानें पल-पल की अपडेट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। इस पल का विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। छात्रों और उनके अभिभावकों में परीक्षा परिणाम को लेकर काफी उत्सुकता है।