Rain with strong wind, relief from heat | टोंक में बदला मौसम, तेज हवा के साथ हुई बारिश: दूनी-देवली समेत 60 गांवों में बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत – Tonk News

दूनी, देवली तहसील क्षेत्र में आज बारिश हुई।
अरब सागर में बने सिस्टम से आ रही नमी वाली हवा ने शुक्रवार को टोंक जिले में भी अचानक मौसम बदल गया। शुक्रवार सुबह देवली, दूनी तहसील मुख्यालय समेत करीब 60 गांवों में 15-20 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम सुहाना हो गया
.

टोंक शहर में सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे।
कही 10 तो कही पर 20 मिनट तक हुई बारिश मौसम विभाग ने शुक्रवार को 18 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 9 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की यह संभावना सही साबित हो गई। सुबह करीब 7 बजे से 8 बजे तक टोंक के बीच देवली, चांदली, पनवाड़, दूनी, चांदली, राजकोट, ख्वासपुरा, कनवाड़ा समेत 5 दर्जन गांवों, कस्बों में बारिश हुई। बारिश के साथ हवा भी इतनी तेज थी कि जैसे बारिश को ही उड़ा कर ले जा रही थी। कही 10 मिनट तो कही 20 मिनट तक बारिश हुई। यकायक हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह गया। लोगों की दिनचर्या काफी बाधित हो गई। परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

बारिश से आवां में गुलाबपुरा रोड पर भरा पानी।
तापमान में आई गिरावट, मिली राहत उधर इस बारिश से शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी गिरावट रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
: