Published On: Sun, Jun 1st, 2025

Rain in Alwar even at night VIDEO | अलवर में रात को भी बारिश VIDEO: सुबह से घने बादल छाए, गर्मी से काफी राहत – Alwar News


अलवर शहर में सुबह से घने बादल हैं।

अलवर जिले में शनिवार शाम के बाद रात को भी अच्छी बारिश हुई। वहीं रविवार सुबह से भी घने बादल छाए हैं। जिसके कारण गर्मी से काफी राहत है। मई महीने के आखिरी दिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। जहां लू बहनी चाहिए वहां बौछारें बह रही हैं। जिससे लग नही ंरहा

.

अलवर जिले में शनिवार को बादल छाए हुए थे। लेकिन शाम को अच्छी बारिश हो गई। रामगढ़, अलवर सहित आसपास के क्षेत्र में रात को भी जोरदार बारिश हो गई। जिसके कारण लू व गर्मी का असर बहुत कम हो गया। दिन में तपिश बिल्कुल नहीं है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान कई डिग्री नीचे चला गया है। अब इस बारिश से जल्दी पौधरोपण व फसल बुआई का काम शुरू हो सकता है। हालांकि अभी जून महीने में एक बार वापस तेज गर्मी आने की पूरी संभावना है।

जिले में रात को भी अच्छी बारिश हुई है।

जिले में रात को भी अच्छी बारिश हुई है।

गर्मी का असर कम होती ही बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। पहले बाजारों में दोपहर के समय सूनापन रहता था। अब सुबह शाम की तरह चहल पहल रहने लगी है। गर्मी से पूरी तरह राहत मिली है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>