{“_id”:”671f9fa1a051b53d3b02ef22″,”slug”:”priyanka-gandhi-will-reach-shimla-tomorrow-for-celebrate-diwali-2024-10-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Priyanka Gandhi: छराबड़ा में दिवाली मनाएगा गांधी परिवार! कल शिमला पहुंचेंगी प्रियंका गांधी; ये है शेड्यूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को शिमला पहुचेंगी। संभावना है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा और बच्चे भी दिवाली मनाने के लिए एक-दो दिन में शिमला आ सकते हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस बार दिवाली का पर्व राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर में मनाएगी। मंगलवार दोपहर को प्रियंका गांधी शिमला पहुंचेंगी। दिल्ली से चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में प्रियंका आएंगी। चंडीगढ़ से शिमला तक सड़क मार्ग से आएंगी।
संभावना है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा और बच्चे भी दिवाली मनाने के लिए एक-दो दिन में शिमला आ सकते हैं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाया है।
सोमवार को प्रियंका गांधी ने वायनाड में चुनाव प्रचार किया। प्रियंका गांधी शिमला में निजी दौरे पर आ रही हैं। अक्सर प्रियंका गांधी यहां आती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आए थे। 2 नवंबर को प्रियंका गांधी के शिमला से लौटने की संभावना है।