Published On: Wed, Oct 30th, 2024

Priyanka Gandhi Reached Shimla With Her Husband Robert Vadra To Celebrate Diwali – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 30 Oct 2024 11:32 AM IST

देर रात प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं। दिवाली मनाने के लिए पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला आई हैं। 

Priyanka Gandhi reached Shimla with her husband Robert Vadra to celebrate Diwali

प्रियंका गांधी वाड्रा
– फोटो : ANI



विस्तार


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस बार दिवाली का पर्व राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर में मनाएगी। मंगलवार देर रात प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं। दिवाली मनाने के लिए पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला आई हैं।  प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाया है। अक्सर प्रियंका गांधी यहां आती हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आए थे। प्रियंका गांधी का शिमला से सटे छराबड़ा में अपना घर है। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वायनाड़ से चुनाव प्रचार कर लौटी प्रियंका गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक हेलिकाप्टर में आईं। प्रियंका गांधी का काफिला मंगलवार रात 1:55 मिनट पर शिमला से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। रात सवा दो बजे प्रियंका छराबड़ा में अपने घर पहुंचीं। प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही पुलिस ने क्षेत्र में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए हैं। संभावित है कि दिवाली की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी छराबड़ा जा सकते हैं।

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>