Preparation for Hariyala Rajasthan campaign in Karauli | करौली में हरियाला राजस्थान अभियान की तैयारी: 3.50 लाख पौधे तैयार, कलेक्टर ने किया केंद्रीय पौधशाला का निरीक्षण – Karauli News

कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने वन विभाग की केंद्रीय पौधशाला का निरीक्षण किया।
करौली में हरियाला राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने वन विभाग की केंद्रीय पौधशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की तैयारी और अभियान की प्रगति की जानकारी ली।
.
कलेक्टर ने उपवन संरक्षक सुमित बंसल से तैयार पौधों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने आगामी योजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उपवन संरक्षक सुमित बंसल ने बताया कि जिले में 3 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग तैयार है। पौधशाला में अब तक 3 लाख 50 हजार से अधिक पौधे तैयार किए जा चुके हैं।
बंसल ने आमजन से पौधारोपण में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले की विभिन्न पौधशालाओं में वनकर्मी कई किस्म के पौधे तैयार कर रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।