Published On: Sat, Nov 16th, 2024

Political Uproar In Himachal On Cps Issue, Minister Yadavendra Goma And Mp Harsh Mahajan Said This – Amar Ujala Hindi News Live


Political uproar in Himachal on CPS issue, Minister Yadavendra Goma and MP Harsh Mahajan said this

मंत्री यादवेंद्र गोमा और सांसद हर्ष महाजन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है।  शनिवार को जारी प्रेस बयान में आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है। वे देश में जगह-जगह घूमकर हिमाचल की छवि को खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।  गोमा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल लगभग 1600 किलोमीटर दूर जाकर झारखंड में राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने डॉ. बिंदल से पूछा कि वह यह बताएं कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटाया क्यों गया था। ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें संगठन और सरकार दोनों जगह दरकिनार किया गया। आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. बिंदल को यह समझना चाहिए कि देशभर में देवभूमि हिमाचल की छवि स्वच्छ, ईमानदार और सशक्त राज्य की है।

वह वोटों की राजनीति के लिए गलत बयानबाजी कर प्रदेश की छवि को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। वह झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर राजनीतिक पैंतरेबाजी कर रहे हैं जबकि तथ्यों से सभी लोग भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश के लोगों के स्वाभिमान को आहत कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि प्रदेश सरकार ने अपने 23 माह के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश सरकार ने लगभग 30 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैला रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक महत्त्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों के घर-द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के सदस्य भी जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अस्थिरता थी: हर्ष

वहीं, भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अस्थिरता थी और इसलिए उन्होंने (सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू) ये नियुक्तियां कीं और उन्हें वे सभी सुविधाएं दीं जो मंत्रियों को मिलती हैं। कोई भी सरकार विधि आयोग की राय को दरकिनार कर कोई निर्णय नहीं लेती। हम वसूली के लिए दबाव डालेंगे और अगर हमें इसके लिए अलग से मुकदमा दायर करना पड़ा तो हम वह भी करेंगे।”

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>