PM मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक: सभी राज्यों के CM शामिल होंगे; विकसित भारत के लिए विकसित राज्य एजेंडे पर चर्चा होगी

नई दिल्ली50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और CEO शामिल होंगे।
नीति आयोग के स्टेटमेंट के मुताबिक, इस साल बैठक की थीम ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य’ है। बैठक में भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए राज्यों की भूमिका पर जोर दिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा होगी।
केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश के सामने मौजूद विकास से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताएगी। इसके अलावा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राज्य किस तरह आधारशिला बन सकते हैं, यह भी बताया जाएगा। बैठक में उद्यमिता, कौशल और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा होगी।
बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें सभी मुख्यमंत्री विकसित भारत की योजनाओं और उद्देश्यों पर अपने सुझाव देंगे। राज्य सरकारें अपनी-अपनी मांगों को भी बैठक में रखेंगी। इसके बाद PM मोदी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।

तस्वीर 27 जुलाई, 2024 की है, जब नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक हुई थी।
2024 में ममता बैठक बीच में छोड़कर चली गई थीं पिछले साल 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक हुई थी। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मीटिंग को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गई थी।
ममता ने आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने नहीं दिया। माइक बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में विपक्ष की ओर से सिर्फ मैं शामिल हुई थी। भाजपा के मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए 10 से 20 मिनट का समय दिया गया, जबकि मुझे केवल 5 मिनट मिले। पूरी खबर पढ़ें…

ममता ने आरोप लगाया था कि उन्हें बोलने नहीं दिया। माइक बंद कर दिया। भाजपा के मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए 10 से 20 मिनट का समय दिया गया, जबकि उन्हें केवल 5 मिनट मिले।
10 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं आए, इनमें 8 INDIA और 2 NDA के नीति आयोग की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक 5 घंटे चली थी। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया था कि बैठक में 26 राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के LG शामिल हुए, जबकि 10 राज्यों के CM नहीं आए।
बैठक में I.N.D.I.A ब्लॉक के राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इनमें एम के स्टालिन (तमिलनाडु), सिद्धारमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), पी. विजयन (केरल), हेमंत सोरेन (झारखंड), भगवंत मान (पंजाब) और अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के तत्कालीन सीएम) शामिल थे।
वहीं, NDA से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व्यक्तिगत कारणों से बैठक में नहीं आए छे। राज्य के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हुए। इसके अलावा NDA शासित एक और राज्य पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी नहीं आए।
PM ने कहा- 2047 तक विकसित भारत बनाने में राज्यों की भूमिका अहम प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा , ‘2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है और राज्य इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि वे सीधे लोगों से जुड़े हुए हैं।’
पीएम ने यह भी कहा कि यह दशक तकनीकी और जियो-पॉलिटिकल बदलावों के साथ-साथ अवसरों का भी है। देश को इनका फायदा उठाना चाहिए। अपनी नीतियों को इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट के मुताबिक ढालना चाहिए। यह भारत को विकसित बनाने में मददगार है।’

…………………………………………
PM मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट- मुख्यमंत्रियों से अंबानी के 6 वादे, मोदी बोले- भारत दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा- भारत को दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन कहा जाता है। मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से क्षेत्र के विकास को लेकर 6 वादे किए। गौतम अडाणी ने अगले 10 साल में अपने ग्रुप से पूर्वोत्तर में 50,000 करोड़ रुपए का निवेश की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…
राहुल ने PM का Video शेयर किया, बोले- मोदी जी आपका खून सिर्फ कैमरे के सामने क्यों गरम होता है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी से 3 सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा कि आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? राहुल ने अपनी X पोस्ट में पूछे सवालों के साथ पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की वीडियो क्लिप भी अपनी जोड़ी है। पूरी खबर पढ़ें…