{“_id”:”66f65a6558b48d28820dff39″,”slug”:”plan-to-start-helicopter-joy-ride-from-mandi-bharari-to-bhuntar-2024-09-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bilaspur: मंडी भराड़ी से भुंतर के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू करने की योजना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Sep 2024 12:42 PM IST
मंडी भराड़ी से भुंतर के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू करने की योजना है। गोबिंद सागर झील में क्रूज चलाने वाली फार्म कंपनी ही इसका संचालन करेगी।
डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
बिलासपुर के मंडी भराड़ी से भुंतर के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू करने की योजना है। गोबिंद सागर झील में क्रूज चलाने वाली फार्म कंपनी ही इसका संचालन करेगी। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से आने वाले पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे। डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को गोबिंद सागर झील में क्रूज का निरीक्षण किया और टेस्ट ड्राइव भी की। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील में क्रूज का आधिकारिक तौर पर जल्द संचालन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसका शुभारंभ करेंगे।