People are angry due to breaking of the statue | प्रतिमा खंडित करने से लोगों में आक्रोश: नई प्रतिमा की स्थापना के बाद माने लोग, पुलिस कर रही जांच – pratapgarh (Rajasthan) News

प्रतापगढ़ के वेलोसिटी इलाके में कुछ लोगों ने एक मंदिर प्रतिमा खंडित कर दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश छा गया। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। नई प्रतिमा की स्थापना के बाद माहौल शांत
.
कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि वेलोसिटी इलाके के प्रवेश द्वार पर बने चबूतरे पर स्थित माताजी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। महिला मंडल की सदस्य कांता देवी ने बताया कि चबूतरे पर पहले भोलेनाथ की प्रतिमा विराजित थी। मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। स्थानीय लोगों ने भूमाफियाओं पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाया।
थानाधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।