Published On: Fri, Dec 6th, 2024

Parliament Winter Session Live: राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर हंगामा, जांच की मांग को लेकर नारेबाजी


11:23 AM, 06-Dec-2024

राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर हंगामा हो गया है। ये गड्डियां कथित तौर पर एक सांसद की सीट पर मिली हैं। इसकी जांच की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा जारी है। 

11:07 AM, 06-Dec-2024

संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान की प्रति लेकर संसद पहुंचे। 

11:03 AM, 06-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हो गई है। दरअसल लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन पूरी मर्यादा और नियमों से ही चलेगा। जब सांसदों ने विरोध किया तो लोकसभा अध्यक्ष ने दोपहर 12 बजे तक के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। 

10:48 AM, 06-Dec-2024

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “सरकार को समझना चाहिए कि किसानों के मुद्दे काफी महत्वपूर्ण हैं। किसानों से बात करनी चाहिए और इस बार झूठे दिलासे नहीं देने चाहिए।”

10:17 AM, 06-Dec-2024

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और गौतम अदाणी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

10:16 AM, 06-Dec-2024

किसानों द्वारा दिल्ली मार्च पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “हमारे चेयरमैन (उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़) ने भी कहा है कि किसानों की मांगे नहीं मानी जा रही है। सारा देश जानता है कि हमेशा किसानों के ये धोखा करते हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगो को मानना चाहिए। उनसे बात करनी चाहिए। उन्हें आंदोलन करने के लिए विवश नहीं करना चाहिए।

09:32 AM, 06-Dec-2024

Parliament Winter Session Live: राज्यसभा में नोटों की गड्डियां मिलने पर हंगामा, जांच की मांग को लेकर नारेबाजी

Winter Session of Parliament Live Updates: संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोरगुल के बीच जारी है। विपक्ष सरकार को अदाणी और संभल जैसे मुद्दों पर घेर रहा है तो सरकार ने विपक्ष को राहुल गांधी और जॉर्ज सोरेस से जुड़ मामलों के जरिए घेरना शुरू किया है। ऐसे में आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>